सिद्धार्थ, अप्रैल 10 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज नगर क्षेत्र में संचालित एक अस्पताल पर इलाज के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप एक युवक ने लगाया है। इसका वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि वायरल बीडियो की सत्यता की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में युवक अपने को टिकरिया गांव निवासी शाहिद जमाल बता रहा है। उसने कहा कि 9 मार्च को डुमरियागंज में मौजूद एक अस्पताल के डॉक्टर ने मुझे बुलाया। बोले पत्नी को लाइए गारंटी के साथ ठीक कर दूंगा। उन्होंने 15 दिन तक भर्ती रखा और 22 मार्च को ऑपरेशन किया। 48 घंटे के दौरान जब हालत बिगड़ी तो उन्होंने जीबी पंत व एम्स का पेपर बनाकर मुझे जाने के लिए कहा।दोनों अस्पतालों में काफी भाग दौड़ करने के बाद इलाज संभव नहीं हो पाया। बाद में एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाया तो...