गलत इरादे से किशोर को खेत में ले गया मनोरोगी, लोगों ने पकड़ा
अमरोहा, मई 14 -- जोया। डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी सात वर्षीय किशोर को गांव का ही एक मनोरोगी युवक मंगलवार शाम बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गया। आरोप है कि युवक किशोर के साथ गलत काम करने का प्रयास कर रहा था। उसी दौरान किशोर के शोर मचाने पर आसपास से गुजर रहे राहगीर मौके की ओर दौड़ पड़े, जिन्हें आता देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद डरे-सहमे किशोर को परिजन घर ले आए। किशोर के दादा ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.