बलिया, जून 12 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। इंजेक्शन देने के बाद महिला की तबियत बिगड़ने और उसकी मौत होने के मामले में स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के बछईपुर स्थित मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के पुत्र की तहरीर पर सम्बंधित धाराओं में केस करने के बाद पुलिस धर-पकड़ में जुट गई है।पुलिस को दिए तहरीर में मृतका के पुत्र सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर नई बस्ती निवासी अरविंद चौहान ने बताया है कि उसकी मां 48 वर्षीय सुभावती देवी बछईपुर हसनपुर गांव स्थित अपने मायका में रहकर कुछ दिनों से बछईपुर चट्टी पर स्थित भारत मेडिकल स्टोर के संचालक अनिल यादव से अपना इलाज करवा रही थी। गुरुवार की दोपहर इलाज के दौरान अनिल यादव ने कुछ दवा देने के साथ ही उन्हें इंजेक्शन भी लगाया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और कुछ देर में ही मौत हो गयी। आरो...