मथुरा, मार्च 2 -- कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। परिजनों ने उपचार एवं इंजेक्शन लगाने वाले चिकित्सक पर आरोप लगाकर इसकी शिकायत पुलिस से की है। शव को स्वास्थ्य केन्द्र एवं कोतवाली पर रखकर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली क्षेत्र के गांव सेवलगढ़ निवासी विजय सिंह (50) की एक निजी क्लीनिक पर गलत इंजेक्शन लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि शनिवार देर शाम पैर में चोट और पेट दर्द के उपचार के दौरान पैगांव रोड स्थित एक डाक्टर ने गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे विजय की हालत बिगड़ गई। आरोप है कि डाक्टर परिजनों को गुमराह कर मरीज को अपनी बाइक पर लादकर केडी अस्पताल ले गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने शव के साथ कोतवाली और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.