गलत इंजेक्शन लगाने से बालिका की मौत का आरोप
कन्नौज, जून 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराने पहुंची बुखार पीडि़त बालिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाए जाने का आरोप लगाते हुए शव को क्लीनिक के बाहर रखकर हंगामा किया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। क्षेत्र के सरायदायमगंज निवासी आशीष कुमार की छह वर्षीय बेटी मुस्कान को बुखार आ रहा था। वह उसे इलाज के लिए नगर के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। परिजनों का आरोप है कि कंपाउंडर ने गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे बालिका की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने शव क्लीनिक के बाहर रखकर हंगामा किया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया। इस संबंध में कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मामले की कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्षों के बीच समझौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.