कार्यालय संवाददाता, मार्च 9 -- लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की इमरजेंसी में शनिवार रात इलाज को लेकर विवाद हो गया। एक महिला अधिवक्ता ने मेडिकल स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों पर गलत तरीके से इंजेक्शन लगाने, विरोध करने पर थप्पड़ मारने और मारपीट कर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे अन्य अधिवक्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया। देर रात तक इमरजेंसी के ट्रायज एरिया में अफरातफरी का माहौल बना रहा। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।नस नहीं मिलने पर कई बार इंजेक्शन लगाया विभूतिखंड थाना पुलिस के मुताबिक इंदिरानगर निवासी महिला अधिवक्ता ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात उनकी छोटी बहन को डिहाइड्रेशन की समस्या हो गई थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.