कौशाम्बी, जनवरी 28 -- महिला ने पुलिस को तहरीर देकर झोलाछाप के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। जांच के बाद पुलिस ने झोलाछाप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोखराज थाना क्षेत्र के रूपनारायणपुर सैलाबी गांव की गीता देवी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसके परिवार के महेंद्र कुमार की तबीयत ठीक नहीं थी। इसी दौरान गांव का ही झोलाछाप चिकित्सक फूलचंद्र आया और उसने दावा किया कि वह ऑपरेशन कर देगा, सब सही हो जाएगा। इसके लिए उसने बाकायदा रुपये लिया। ऑपरेशन किया, लेकिन स्थिति और बिगड़ गई। वह प्रयागराज के एक निजी अस्पताल लेकर महेंद्र को गई तो चिकित्सकों ने दोबारा आपरेशन के लिए कहा। बड़ी मुश्किल से जान बचाई गई। अब झोलाछाप से रुपये मांगे जा रहे हैं तो वह धमकी दे रहा है। पुलिस ने फूलचंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.