मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के पीजी दाखिले में गलत अंक भरकर नामांकन लेने की बात सामने आयी है। पीजी की पहली और दूसरी लिस्ट में कई छात्रों ने अपने अंकों से छेड़छाड़ कर विवि पोर्टल पर अपलोड कर दिया था। जिस छात्र को स्नातक में 40 प्रतिशत अंक आये थे उसने 70 प्रतिशत अंक पोर्टल पर अपडेट कर दिया। अंकों में छेड़छाड़ के बाद छात्रों के नाम मेरिट लिस्ट में तो आ गये, लेकिन जब वह दाखिला लेने कॉलेज और पीजी विभाग पहुंचे तो उनका नामांकन रोक दिया गया। मूल प्रमाणपत्रों की जांच में छात्रों के फर्जीवाड़े का पता चला। बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि जिन छात्रों ने अंकों के साथ छेड़छाड़ की थी उनका नामांकन रोक दिया गया है।दाखिले के समय जिन छात्रों ने गलत अंक पोर्टल पर अपलोड कर दिये थे, वे अब दलील दे ...