नई दिल्ली, मार्च 17 -- वैसे तो क्रिकेट के मैच में ओवरस्टेपिंग की वजह से नो बॉल होना आम बात है। इस पर चर्चा तब होती है, जब उस नो बॉल पर विकेट गिर जाए, लेकिन बल्लेबाज नॉट आउट रहे और बाद में अपनी टीम को मैच जिता दे। हालांकि, पाकिस्तान की डोमेस्टिक क्रिकेट की एक नो बॉल इस समय खूब चर्चा का केंद्र बनी हुई है, जिसमें गेंदबाज ने कुछ ज्यादा ही ओवरस्टेपिंग कर दी है और इस वजह से कहा जा रहा है कि दाल में कुछ काला है। दरअसल, पाकिस्तान की टीम का फिक्सिंग करके नो बॉल फेंकने का इतिहास रहा है। इस नो बॉल को भी उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके पीछे का कारण ये भी है कि इस ओवर में खूब रन इस गेंदबाज ने लुटाए। पाकिस्तान में डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे तेज गेंदबाज असद अख्तर नेशनल T20 कप में एक बड़ी नो बॉल फेंकने के बाद चर्चा में आ गए। शनिवार 14 मार्च को दाएं हाथ...