प्रमुख संवाददाता, जून 2 -- पोलैंड से भारत लौटे तमिलनाडु के एक युवक के साथ मेरठ में लूट की वारदात सामने आई है। युवक गलत ट्रेन में बैठकर मेरठ पहुंच गया था, जहां रेलवे स्टेशन के बाहर बदमाशों ने उसे निशाना बनाते हुए सोने की चेन और नकदी लूट ली। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।जानकारी के अनुसार, पीराभरन बाला सिंघम तमिलनाडु के पारावाकोट्टई क्षेत्र का निवासी है। वर्ष 2022 में उसने पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद सितंबर 2023 में वह रोजगार के लिए यूरोप चला गया। वहां उसने हंगरी, जर्मनी, फ्रांस और पोलैंड में काम किया। वर्क परमिट समाप्त होने के बाद उसे भारत वापस भेज दिया गया।शराब के नशे में तमिलनाडु की बजाय मेरठ की ट्रेन में बैठा दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पीराभर...