देवघर, अगस्त 10 -- देवघर, प्रतिनिधि। गलत यूपीआई नंबर पर भुगतान होने से एक व्यक्ति के बैंक खाते से 20 हजार रुपये दूसरे खाते में चले गए। इस संबंध में पीड़ित ने साइबर थाना प्रभारी से शिकायत कर राशि वापस कराने की गुहार लगाई है। आवेदन में बताया गया है कि 8 अगस्त को यूपीआई के माध्यम से भुगतान करते समय गलती से राशि किसी अन्य व्यक्ति के यूपीआई नंबर पर चली गई। पीड़ित के अनुसार उसके बैंक खाते से कुल तीन बार में 20000 रुपये का भुगतान हुआ। इनमें 10000 रुपये, 5000 रुपये और 5000 रुपये के लेनदेन शामिल बताए गए हैं। राशि किसी अन्य व्यक्ति को भेजी जानी थी, लेकिन यूपीआई नंबर गलत दर्ज हो जाने के कारण रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गई। आवेदन में संबंधित लेनदेन का समय, राशि और यूटीआर नंबर भी उपलब्ध कराया गया है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर गलत खाते में...