गलती से दूसरे खाते में गया 15 हजार पुलिस ने कराया वापस
मऊ, जून 5 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद । साइबर फ्रॉड रोकथाम अभियान के तहत मधुबन थाना की साइबर टीम ने शुक्रवार को सफलता हासिल की है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित के खाते से गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुए 15 हजार की पूरी रकम सुरक्षित वापस करा दिया। सिपाह इब्राहिमाबाद निवासी आर्यन चौरसिया पुत्र अजय चौरसिया से गलती से किसी अन्य व्यक्ति के खाते में 15 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए थे। पीड़ित ने बिना देरी किए तुरंत साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और थाना मधुबन पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में साइबर टीम सक्रिय हुई। टीम ने तकनीकी जांच और त्वरित प्रक्रिया के माध्यम से आर्यन चौरसिया के खाते से कटी संपूर्ण धनराशि को शुक्रवार को वापस करा दिया। पैसा वापस मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.