नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- कई बार फोन की Gallery साफ करते समय गलती से कोई जरूरी फोटो डिलीट हो जाती है। खासकर तब परेशानी बढ़ जाती है जब वह फोटो किसी खास मोमेंट, जरूरी डॉक्यूमेंट या पुराने डाटा से जुड़ी हो। हालांकि, फोटो डिलीट होने का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि वह हमेशा के लिए खत्म हो गई है। Android फोन और iPhone दोनों में कुछ ऐसे विकल्प मौजूद हैं, जिनकी मदद से हाल ही में डिलीट की गई फोटो को वापस पाया जा सकता है।Android फोन में ऐसे वापस लाएं डिलीट फोटो अगर आप Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं और फोन में Google Photos मौजूद है, तो सबसे पहले इसे खोलें। Google Photos में जाकर Collections या Library सेक्शन खोलें और Trash या Bin विकल्प पर जाएं। यहां हाल ही में डिलीट की गई तस्वीरें दिखाई दे सकती हैं। जिस फोटो को वापस लाना है, उसे चुनकर Restore व...