गलतियों से सबक लेकर न्यूजीलैंड ने की वापसी, लेकिन देरी का मलाल, भारत से सीरीज हारने के बाद बोले साइफर्ट
हैमिल्टन, नवम्बर 1 -- न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट का मानना है कि पिछली गलतियों से सबक लेने और अहम मौकों का फायदा उठाने की रणनीति ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 शृंखला के आखिरी दो मुकाबलों में उनकी टीम की वापसी में अहम भूमिका निभाई। उन्हें हालांकि इस बात का मलाल है कि टीम ने ये सबक सीखने में देर कर दी, जिससे शृंखला का नतीजा बदलना संभव नहीं हो सका। मेजबान न्यूजीलैंड ने रविवार को हैमिल्टन में खेले गए पांचवें और अंतिम टी-20 मुकाबले में सात विकेट से जीत दर्ज की। साइफर्ट 50 गेंद में 93 रन की तूफानी पारी खेलकर इस जीत के नायक रहे। वह एक बार फिर अपने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक से चूक गए, लेकिन न्यूजीलैंड ने भारत के 191 रन के लक्ष्य को 18 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।आखिरी पलों में शुरुआती मैच जीतने में नाकाम रहे भारतीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.