जहानाबाद, अप्रैल 12 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। सेवानिवृत डीजीपी करुणा सागर द्वारा पर्यवेक्षण गृह जहानाबाद में आवासित विधि विवादित किशोरों को जाने अनजाने में हुए गलतियों को भूलकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा किशोरों से बातचीत कर तथा उनके उत्सुकतापूर्वक पूछे गये प्रश्नों का सद्भावपूर्वक उत्तर भी दिया गया। श्री सागर के आवाह्न पर किशोरों ने सामूहिक रुप से शपथ लिया कि वे पर्यवेक्षण गृह से मुक्त होने के पश्चात किसी प्रकार के गैर कानूनी कार्यों में शामिल नहीं होंगे और न ही दूसरे को किसी गैर कानूनी कार्यों में सहयोग करेंगे। वे पुन: समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर राष्ट्रनिर्माण में अपनी भूमिका अदा करेंगे। कुछ किशोरों ने भविष्य में आईपीएस अधिकारी तो कुछ किशोरों ने एडवोकेट बनने के विषय में जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.