गलगोटिया यूनिवर्सिटी के MCA छात्र ने हॉस्टल में लगाई फांसी, पंखे से लटका मिला शव
ग्रेटर नोएडा, अक्टूबर 15 -- ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित हॉस्टल से गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का नाम निशांत शाक्य बताया गया है। वह उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिला के सौरिक के रहने वाले थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो निशांत का शव पंखे से लटका मिला। वह यहां रहकर गलगोटिया यूनिवर्सिटी में MCA फर्स्ट इयर की पढ़ाई कर रहे थे।रूम पार्टनर ने पंखे से लटका देखा पुलिस का दावा है की छात्र ने खुदकुशी की है। हालांकि, शव के पास पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। निशांत की उम्र 21 साल बताई गई है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को छात्र का रूम पार्टनर कमरे पर पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद था। छात्र ने खिड़की से झांक कर देखा तो निशांत पंखे लटका हुआ था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.