गलगोटिया ने वियतनाम से अकादमिक सहयोग के लिए साझेदारी की
नोएडा, सितम्बर 7 -- ग्रेटर नोएडा। गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने वियतनाम की यूनिवर्सिटी हो ची मिन्ह सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (ह्यूटेक) और यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस, हो ची मिन्ह सिटी (यूईएफ) के साथ अकादमिक सहयोग स्थापित किया है। साथ ही इसने यूनिवर्सिटी साइगॉन हाई-टेक पार्क से जुड़ी भारत-वियतनाम सेमीकंडक्टर पहल में भाग लिया है। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि इन सहयोगों के तहत स्टूडेंट एवं फैकल्टी एक्सचेंज, संयुक्त रिसर्च, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर ट्रेनिंग, इंडस्ट्री प्रैक्टिस और कौशल विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क जापान, सिंगापुर और ब्रिटेन तक विस्तार हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.