गलगलिया में 952 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद, एक गिरफ्तार
किशनगंज, सितम्बर 2 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। गलगलिया थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसएसबी और गलगलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने बुधवार की सुबह ठीका टोली में छापेमारी कर एक घर से 952 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की। मादक पदार्थ पांच पैकेट में छिपाकर रखा गया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घर के मालिक 60 वर्षीय मोहम्मद जलाल को गिरफ्तार किया है। मौके से एक की-पैड मोबाइल भी बरामद हुआ है। एसएसबी की 41वीं वाहिनी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार सुबह करीब पांच बजे कार्रवाई की गई। 41वीं वाहिनी की बी कंपनी भातगांव और ए कंपनी निमुगुड़ी के जवानों ने गलगलिया थाना पुलिस के साथ ठीका टोली निवासी मोहम्मद जलाल के घर पर संयुक्त रूप से छापेमारी की। घर की तलाशी के दौरान नारकोटिक खोजी कुत्ते की मदद से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.