गलगलिया में 404 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार
किशनगंज, जून 6 -- ठाकुरगंज। गलगलिया थाना क्षेत्र के दरभंगिया टोला में शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन लगभग 404 ग्राम बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 41वीं वाहिनी एसएसबी, रानीडांगा को शुक्रवार सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि गलगलिया नगर के समीप दरभंगिया टोला स्थित एक घर में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर एसएसबी एवं गलगलिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर संबंधित स्थान पर छापेमारी की गई। यह भी पढ़ें- गलगलिया में 404 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार तलाशी अभियान के दौरान घर से दो अलग-अलग प्लास्टिक पैकेटों में रखी लगभग 404 ग्राम संदिग्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.