किशनगंज, मार्च 3 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को गलगलिया थाना क्षेत्र में पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 41वीं बटालियन के जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम लोगों से आपसी भाईचारा कायम रखते हुए शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील की गई। फ्लैग मार्च की शुरुआत गलगलिया थाना परिसर से हुई, जो बस स्टैंड, सहनी टोला, दरभंगिया टोला, गलगलिया बाजार, भातगांव सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस एवं एसएसबी के जवानों ने पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। थानाध्यक्ष ने कहा कि होली के दौरान हुड़दंग, नशाखोरी, जबरन रंग लगाने या किसी भी प्रकार से कान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.