गलगलिया में शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
किशनगंज, अप्रैल 16 -- ठाकुरगंज। गलगलिया थाना पुलिस एवं उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने मद्धनिषेध चेकपोस्ट के समीप वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब से जुड़े दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 12 बोतल (750 एमएल) विदेशी शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राज सिंह एवं किरण राई, दोनों निवासी जिला दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी बैग में विदेशी शराब लेकर ठाकुरगंज क्षेत्र में आपूर्ति करने जा रहे थे, तभी चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच के दौरान उन्हें दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि ठाकुरगंज का एक स्थानीय तस्कर शराब की प्रत्येक खेप पहुंचाने के एवज में दो हजार रुपये देता था। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के बैकवर्ड और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.