किशनगंज, अप्रैल 5 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता ठाकुरगंज प्रखंड के गलगलिया क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ रही भू-माफियाओं की सक्रियता, गुंडागर्दी और आपराधिक घटनाओं के विरोध में अब जनाक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। प्रशासन की कथित निष्क्रियता से नाराज़ मुखिया प्रतिनिधि बृज मोहन सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मुन्ना सिंह ने कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है, जिससे आम लोगों में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय विधायक गोपाल अग्रवाल से भी आंदोलन में समर्थन देने की अपील की है, ताकि क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाया जा सके।आंदोलन की रूपरेखा साझा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.