किशनगंज, मार्च 9 -- किशनगंज। संवाददाता उत्पाद टीम ने रविवार को गलगलिया चेक पोस्ट के पास से एक कार से 105 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है। शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति रामकुमार यादव समस्तीपुर रोसरा का रहने वाला है। जप्त शराब एक लग्जरी कार से ले जाया जा रहा था। कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर की गई। शराब को बंगाल से किशनगंज होते हुए ठाकुरगंज,गलगलिया के रास्ते समस्तीपुर की ओर ले जाया जा रहा था। जिसे किसी के पास डिलेवरी दी जाने वाली थी। उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर चेक पोस्टों में लगातार जांच अभियान चलाया जाता है। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम के गलगलिया चेक पोस्ट व बंगाल सीमा के पास वाले रास्ते में निगरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.