गलगलिया चेकनाका पर 2796 लीटर बीयर जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार
किशनगंज, जुलाई 24 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता सीमावर्ती गलगलिया मद्य निषेध चेकनाका पर उत्पाद विभाग ने वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 2796 लीटर विदेशी बीयर से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। मामले में मुजफ्फरपुर जिले के एक चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मद्य निषेध चेकनाका पर तैनात अवर निरीक्षक चंदन कुमार के फर्दबयान पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम चंदन कुमार, अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार एवं जवान नियमित वाहन जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। जांच में ट्रक से 500 मिली क्षमता वाली किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर की 5592 कैन बरामद हुईं, जिसकी कुल मात्रा 2796 लीटर है। यह भी पढ़ें- Purnia News: दलकोला चेकपोस्ट पर 20 लीटर बीयर के साथ दो तस्कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.