गलकर लटक गया 33 हजार वोल्ट लाइन का पोल, हादसे की आशंका
कुशीनगर, जून 11 -- कुशीनगर। कसया-रामकोला मार्ग स्थित अहिरौली बाजार चौराहे पर लगा बिजली का पोल नीचे से गलकर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। पोल झुककर लटक रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पोल से 33 हजार वोल्ट की विद्युत आपूर्ति होती है और तेज हवा चलने पर इसके गिरने का खतरा और बढ़ जाता है। यह मार्ग कसया और रामकोला को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन और राहगीरों का आवागमन होता है। अहिरौली बाजार चौराहे पर बाजार के बीच स्थित यह पोल काफी पुराना हो चुका है। यह भी पढ़ें- गलकर लटक गया 33 हजार वोल्ट लाइन का पोल, हादसे की आशंका समय के साथ लोहे का निचला हिस्सा पूरी तरह जर्जर होकर गल गया है। इसके बावजूद अब तक इसे बदला नहीं गया है। स्थानीय लोगों का कहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.