रांची, जनवरी 22 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के गलऊ पंचायत सचिवालय में गुरुवार को कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी के सौजन्य से फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत आयोजित पंचायत स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख विक्टोरिया देवी, मुखिया सावना महली, सांसद प्रतिनिधि दिलेश्वर कोइरी एवं पंचायत सचिव सुरेश कुमार ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण के दौरान बीटीएम दीनानाथ भगत एवं हीरालाल महतो ने किसानों को समेकित कीट नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी। इसमें फेरोमैन ट्रैप, येलो व ब्लू स्टिक का प्रयोग, नीमास्त्र, बीजामृत, जीवामृत एवं ब्रह्मास्त्र बनाने व उपयोग करने की विधि बताई गई। प्रशिक्षण से किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.