हल्द्वानी, अप्रैल 4 -- घरों में लगेंगे गैस पाइपलाइन के कनेक्शन नगर निगम ने एचपीसीएल को पहले चरण में पीलीकोठी क्षेत्र में लाइन बिछाने की दी अनुमतिसीवरेज और पेयजल के लिए खुली सड़कों के पुनर्निर्माण से पहले बिछानी होगी लाइनअभी हीरानगर और जजफार्म के छह सौ घरों में लाइन से गैस की हो रही आपूर्तिहल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। गैस संकट से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम क्षेत्र में जल्द ही पीएनजी कनेक्शन से गैस मिलेगी। इसके लिए पहले चरण में पीलीकोठी क्षेत्र के घरों तक पाइपलाइन से गैस पहुंचाई जाएगी। इसके लिए नगर निगम ने एचपीसीएल को मंजूरी दे दी है। इसके बाद निगम के अन्य क्षेत्रों तक लाइन के माध्यम से गैस पहुंचाई जाएगी।शहर के हजारों घरों की रसोई में पाइपलाइन से गैस पहुंचने का सपना पांच साल बाद भी अधूरा है। कई घरों तक पहुंच चुकी पाइपला...