चम्पावत, अप्रैल 23 -- नवनीत, पाटी। पाटी के गर्सलेख-गरसाड़ी मार्ग में जल्द डामरीकरण कार्य होगा। गरसाड़ी के प्रधान धीरज गहतोड़ी ने बताया कि सड़क की बदहाली को लेकर कई बार मांग की गई। जिसके बाद ग्रामीणों की मांग अब पूरी होने वाली है। उन्होंने बताया कि डामर होने से गरसाड़ी, बसान, बिगराकोट, रीठा आदि गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। कार्यदायी संस्था लोनिवि के ईई हितेश कांडपाल ने बताया कि गर्सलेख-गरसाड़ी सड़क के डामरीकरण को लेकर निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया कि करीब तीन किमी में डामर किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.