बलिया, मार्च 8 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। किसी परिवार के सगे भाईयों के कंधों पर एक ही दिन सेना का स्टार सजे तो वह पल कितना गौरवशाली होगा, इसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है। बांसडीह क्षेत्र के अगऊर गांव के लिए शनिवार का दिन भी ऐसा ही रहा। गांव के निवासी पूर्व सूबेदार मेजर लल्लन मिश्र के दो पोते एक ही दिन अलग-अलग सैन्य अकादमियों की पासिंग आउट परेड में शामिल होकर भारतीय सेना में अधिकारी बन गए। बड़े भाई दीपक कुमार मिश्र को ओटीए गया, जबकि छोटे भाई कृष्ण कुमार मिश्र को ओटीए चेन्नई से कमीशन मिला। इस रोमांचक पल का गवाह बनने के लिए परिवार के सदस्य भी अलग-अलग शहरों में मौजूद रहे। ओटीए गया में दीपक की पासिंग आउट परेड में शामिल होने उनके पिता तारकेश्वर मिश्र तथा दादा-दादी मानमती मिश्रा पहुंचे। जबकि चेन्नई में कृष्ण कुमार मिश्र को कंधे पर स्टार लगान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.