गर्व : एशियाई खेल की रिले दौड़ में दुजाना के जय को कांस्य पदक
नोएडा, सितम्बर 29 -- नोएडा, राजेश शर्मा। जापान में चल रहे एशियाई खेल की रिले दौड़ में दुजाना के जय कुमार ने मंगलवार को कांस्य पदक अपने नाम किया। तीन दिन पहले वह मिक्स्ड रिले में रजत पदक अपने नाम कर चुके हैं। उनकी जीत पर खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। एशियाई खेल की 4 गुना 400 मीटर रिले दौड़ स्पर्धा में जय कुमार तीन अन्य भारतीय धावकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। दूरी तय करने के लिए भारतीय धावकों ने तीन मिनट एक सेकंड और 61 माइक्रो सेकंड का समय लिया। इससे पहले वह 4 गुना 400 मीटर मिक्स्ड रिले में भी रजत पदक झटकने वाली भारतीय टीम में थे। फोन पर बातचीत में जय कुमार ने बताया कि एशियाई खेल जैसे प्रतियोगिताओं में पदक जीतना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है। भविष्य की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और भी बेहतर प्रदर्शन का प्रयास होगा। जय कुमार के पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.