गर्वित पाण्डेय ने शॉटगन प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक
अंबेडकर नगर, सितम्बर 6 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। 45 वीं नॉर्थ जोन की शॉट गन शूटिंग प्रतियोगिता में जिले के गर्वित पाण्डेय ने धमाल मचाया। पूर्व सांसद रितेश पांडेय के भतीजे, विधायक राकेश पांडेय के पौत्र और उद्योगपति आशीष पांडेय उर्फ सूड्डू पांडेय के पुत्र ने 2 स्वर्ण पदक जीता है। जयपुर में चल रही शॉटगन शूटिंग प्रतियोगिता में जिले के गर्वित पाण्डेय ने जूनियर व सीनियर कैटेगरी की ट्रैप स्पर्धा में 2 स्वर्ण पदक जीत कर जिले के साथ प्रदेश का मान बढ़ाया है। स्पर्धा में जीत हासिल कर नेशनल के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है। प्रतियोगितादो सितम्बर को शुरू हुई थी। जयपुर के जगतपुरा शूटिंग रेंज में चल रही शॉटगन प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा। यह भी पढ़ें- विधायक के पौत्र ने शॉटगन प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक ट्रैप शूटिंग में नॉर्थ जोन के 10 प्रदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.