हल्द्वानी, अप्रैल 19 -- हल्द्वानी, संवाददाता। दिल्ली फाउंडेशन स्कूल आरटीओ रोड में आयोजित कराटे ग्रेडिंग टेस्ट में 13 छात्रों ने हुनर दिखाया। मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा नगर मंत्री अशोक कश्यप ने आत्मरक्षा व आत्मविश्वास के लिए कराटे को अनिवार्य बताया। टेस्ट में गर्वित मिश्रा, ध्रुव मिश्रा और अथर्व चौहान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ब्लैक बेल्ट हासिल की। शितो रयू कराटे-डो फेडरेशन के तहत आयोजित इस टेस्ट में शिहान बलवंत आर्य ने मूल्यांकन किया। इस अवसर पर सेंसई नैंसी अग्रवाल ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया। छात्रों की सफलता में प्रशिक्षक सेंसई राज आर्य का विशेष योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...