सहारनपुर, दिसम्बर 19 -- अमेरिका में हुए विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स में रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात महिला कांस्टेबल रिया वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश व उत्तर प्रदेश पुलिस का मान बढ़ाया है। उन्होंने प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल के साथ कुल पांच पदक जीते। पुलिस के अनुसार यह प्रतियोगिता 27 जून से छह जुलाई तक संयुक्त राज्य अमेरिका के बर्मिंघम स्थित अलबामा में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में महिला कांस्टेबल रिया वर्मा ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक अपने नाम किए। उन्होंने दो स्वर्ण पदक, दो रजत पदक और एक कांस्य पदक जीता। इस सफलता पर एसएसपी आशीष तिवारी ने महिला कांस्टेबल रिया को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रोत्साहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.