बांका, अगस्त 8 -- बांका, निज संवाददाता। बांका के लकड़ीकोला स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्राओं की निजता से जुड़े गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार देर रात तक परिसर में भारी गहमागहमी रही। सैकड़ों छात्र-छात्राएं एकजुट होकर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन पर उतर आए। उनका आरोप था कि गर्ल्स हॉस्टल में रह रही छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में कॉलेज प्रशासन विफल रहा और शिकायत मिलने के बाद भी दोषियों के खिलाफ समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। मामला बढ़ने पर जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। सूचना मिलते ही एसडीएम राजकुमार, एसडीपीओ अमर विश्वास, टाउन थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के साथ बांका थाना के एसआई राहुल कुमार, संगीता कुमारी एवं परमेश्वर कामत कॉलेज पहुंचे।

छात्राओं की सुरक्षा के लिए कदम अधि...