कार्यालय संवाददाता, अगस्त 24 -- दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के भोजन में कीड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। शनिवार रात भोजन के दौरान एक छात्रा की थाली में परोसी गई बैंगन की कलौंजी की बाहरी सतह पर बरसाती कीड़ा मिला था। इसका फोटो सामने आने के बाद छात्राओं ने भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर सवाल उठाए थे। बता दें कि हाल ही में डीडीयू के 45वें दीक्षांत समारोह के दौरान यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों का औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने वहां की हालत देखकर नाराजगी जताई थी। राज्यपाल ने हॉस्टल की मेस में बन रहे खाने की जांच की थी और खाना पकाने में इस्तेमाल हो रहे तेल की गुणवत्ता पर भी सवाल किया था। उन्होंने मौके पर ही फूड सेफ्टी अधिकारियों को बुलाकर सैंपल लेने के निर्दे...