देहरादून, सितम्बर 1 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल को इसी शैक्षणिक सत्र से संचालित करने की मांग पर छात्रों ने प्राचार्य का घेराव किया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रसंघ पदाधिकारियों ने छात्रसंघ अध्यक्ष बलबीर कुंवर के नेतृत्व में पूरे दिन प्राचार्य कक्ष में धरना दिया। यह भी पढ़ें- डीएवी पीजी कॉलेज बंद, छात्र और शिक्षक बाहर खड़ेधरने की गतिविधियां इस दौरान उन्होंने दिन भर वहां नारेबाजी की। जिस कारण प्राचार्य डा. प्रदीप शर्मा अपने रुटीन काम भी नहीं कर पाए। छात्रों का कहना था कि लंबे समय से हास्टल शुरू करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। जिससे मजबूरन उन्हें ये रास्ता चुनना पड़ा। शाम करीब छह बजे प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि इसी सत्र से गर्ल्स हॉस्टल शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़...