गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं को एचआईवी/एड्स के प्रति किया गया जागरूक
अररिया, अगस्त 22 -- गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं को एचआईवी/एड्स के प्रति किया गया जागरूक
एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम अररिया, वरीय संवाददाता। जिला स्वास्थ्य समिति अररिया के तत्वावधान में शनिवार को बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं के बीच एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को एचआईवी/एड्स के लक्षण, संक्रमण के कारण, बचाव एवं सावधानियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं से एचआईवी/एड्स से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे गए, जिसका छात्राओं ने बेझिझक जवाब दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. आकाश राज, अखिलेश कुमार सिंह एवं मुरलीधर ने छात्राओं को एचआईवी/एड्स से संबंधित सही एवं वैज्ञानिक जानकारी देते हुए लोगों में फैली भ्रांतियों को दूर करने की अपील की। विद्यालय के प्रधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.