उरई, मई 20 -- कोंच। संवाददाता नगर में गर्ल्स विद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं एनुअल अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं को विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह का माहौल उत्साह और प्रेरणा से भरा रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने की। मुख्य अतिथियों में विज्ञान सीरौठिया, डॉ आलोक निरंजन, बृज बल्लभ सेंगर तथा देवेंद्र गुर्जर उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नीलेश जी सुधांशु ने विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। डॉ हरिमोहन गुप्ता, राम शरण कुशवाहा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।प्रधानाचार्...