दुमका, नवम्बर 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। 4 झारखंड गर्ल्स बटालियन ने 78वां एनसीसी दिवस उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम में दुमका स्थित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के सीनियर एवं जूनियर विंग के एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बटालियन की ओर से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कैडेटों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय था। पर्यावरण प्रदूषण एवं इसके निवारण के उपाय। कैडेटों ने जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, प्लास्टिक प्रदूषण, वन कटाई, ग्लोबल वार्मिंग आदि मुद्दों को अत्यंत प्रभावशाली तरीके से दर्शाया। कार्यक्रम के दौरान साल भर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को नकद छात्रवृत्ति से भी सम्मानित किया गया। यह छात्रवृत्ति उन कैडेटों को प्रदान की गई, जिन्होंने वर्ष भर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.