बागपत, मई 19 -- बड़ौत। 74 यूपी बटालियन एनसीसी में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मंगलवार को गल्र्स फायरिंग ट्रायल्स का आयोजन किया गया। जिसमें जेवीडीसी की कैडेट सुमैया ने शानदार प्रदर्शन किया। गाज़ियाबाद ग्रुप एनसीसी द्वारा 74 यूपी बटालियन में गल्र्स फायरिंग ट्रायल्स आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य गाज़ियाबाद ग्रुप की दस एनसीसी बटालियनों से चयनित 53 गर्ल कैडेट्स में से सर्वश्रेष्ठ 10 निशानेबाज़ों का चयन करना था। कड़े एवं रोमांचक मुकाबले के दौरान जेवीडीसी की सुमैया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 300 में से 244 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल कर सर्वश्रेष्ठ फायरर बनने का गौरव प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- आरएलएसवाई एनसीसी कैडेट्स ने किया बेहतरीन प्रदर्शन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सौरभ सक्सेना ने सभी चयनित कैडेट्स को बधाई दी। उन्होंने ...