मथुरा, मार्च 7 -- मथुरा। आरसीए गर्ल्स कॉलेज में पैन कार्ड बनवाने के लिए कार्यशाला आयोजित हुई। तारिका कैपिटल से प्राची खंडेलवाल ने पैन की आवश्यकता एवं पैन नंबर में प्रयुक्त अंक व अक्षरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निवेश, बैंकिंग, बीमा तथा संपत्ति, सोना व वाहन खरीदने के लिए पैन कार्ड जरुरी है। इसके अभाव में कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। संचालन वाणिज्य विभाग प्रभारी डॉ. सीमा शर्मा ने किया। इसमें डॉ. सुषमा अग्रवाल व डॉ. धर्मेंद्र वर्मा का सहयोग रहा। इस दौरान प्रो. कल्पना वाजपेई, प्रो. भारती सागर, डॉ. मंजू दलाल, डॉ. संध्या श्रीवास्तव, डॉ. पूजा राय, डॉ. स्मृति शर्मा, डॉ. पल्लवी, डॉ. राजेश, डॉ. प्रतिभा, डॉ. सोनम, शताक्षी व पूजा पालीवाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...