मथुरा, मार्च 16 -- आरसीए गर्ल्स कॉलेज के वाणिज्य विभाग ने सभी छात्राओं के लिए एआई पॉवर्ड स्टडी टूल्स विषयक कार्यशाला आयोजित की। इसमें आईटीएम स्किल मुंबई का सहयोग रहा। इसमें मुख्य वक्ता प्रो. रुचि मिश्रा ने पढ़ाई में उपयोगी विभिन्न एआई टूल्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नोटबुक एलएम और स्टडली एआई की मदद से बड़ी-बड़ी पीडीएफ को वीडियो के साथ ऑडियो में कन्वर्ट किया जा सकता है तथा माइंड मैप, प्रश्न और एमसीक्यू भी तैयार किए जा सकते हैं। वहीं पोमो फोकस को टाइम मैनेजमेंट के लिए उपयोगी बताया, जबकि क्रैकू को एमबीए की तैयारी के लिए लाभदायक बताया। प्राचार्य डॉ. अंजू बाला अग्रवाल ने छात्राओं को एआई टूल्स के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि छात्राएं इन पर पूरी तरह निर्भर न रहें, बल्कि इन्हें सहयोग के रूप में उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.