संवाददाता, अप्रैल 9 -- रामपुर जिले के थाना स्वार क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते युवती पक्ष को फंसाने के उद्देश्य से युवक द्वारा खुद के अपहरण की झूठी कहानी रचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अलीनगर जागीर निवासी मोहम्मद हासिम 31 मार्च की रात अचानक लापता हो गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने हासिम को 7 अप्रैल को मुरादाबाद के दलपतपुर टोल प्लाजा के पास से बरामद कर लिया।पूछताछ में पूरे कांड का खुलासा पूछताछ में सामने आया कि हासिम का एक युवती से प्रेम संबंध था और वह उससे शादी करना चाहता था। युवती के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इस पर हासिम ने युवती पक्ष को फंसाने के उद्देश्य से अपने साथी रेहान के साथ मिलकर अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.