रायगढ़, सितम्बर 27 -- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां मध्य प्रदेश के शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड से मुलाकात करने के लिए बाइकों की चोरी कर डाली। शख्स की पहचान निर्मल धाकड़ के तौर पर हुई है। वह ग्वालियर के मोरार का रहने वाला है। उसे गर्लफ्रेंड से मिलने जाना था लेकिन पैसे खत्म हो गए। इसके बाद उसने जो रास्ता अपनाय, वह सीधा जेल की सलाखों के पीछे पोंछा। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पैसे खत्म होने के बाद उसने एक के बाद एक 5 बाइक और स्कूटर चोरी किए। वह उन गाड़ियों को चुराता था जिनकी चाबियां इग्निशन में ही लगी रह जाती थीं। पपुलिस ने सीसीटीवी फुटेज केआधार पर उसे दबोच लिया। इसके बाद उसकी बताई जानकारी पर लगभग 2.50 लाख रुपए कीमत के पांच दो-पहिया वाहन बरामद किए, जिनमें चार मोटरसाइकिलें और एक स्कूटर शामिल है।कैसे पकड़ा गया आरो...