लखनऊ, अक्टूबर 22 -- UP Governor Anandiben Patel: कम उम्र की लड़कियों के साथ हो रही घटनाओं पर चिंता जताते हुए यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा, गर्लफ्रेंड बनाने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन छोटी-छोटी बच्चियों को मां बनाकर छोड़ देना गलत है। युवाओं को सलाह देते हुए राज्यपाल ने कहा, अगर किसी लड़की से शादी का वादा किया है तो उसे पूरा भी करो। लखनऊ स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के सातवें दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल ने कहा, युवाओं को पहले अपने पैरों पर खड़ा होना चाहिए, ताकि वे परिवार की जिम्मेदारी उठा सकें। यूथ को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा, छात्र गलत कामों में हिस्सा न लें और न ही किसी दूसरे साथी को ऐसा करने दें। अच्छे लोगों के साथ रहेंगे तो अच्छे विचारों के महत्व भी समझेंगे। उन्होंने युवाओं को पानी का उद...