कानपुर देहात, नवम्बर 30 -- यूपी के कानपुर में एक हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके हत्याकांड का खुलासा किया। एक मामूली झगड़े के बाद आरोपी ने युवक को मौत के घाट उतार दिया था। मृतक ने आरोपी को तंत्र-मंत्र करने के लिए मौटी रकम दी थी। लेकिन इसके बाद दोनों के बीच लड़ाई हुई और फिर हाथापाई में आरोपी ने पीड़ित पर चाकू से वारकर उसे मौत के घाट उतारा। इसके बाद आत्महत्या का रूप देकर वहां से फरार हो गया। आरोपी को पकड़कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार कानपुर देहात में एक व्यापारी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि हत्या तंत्र-विद्या के चक्कर में हुई थी। मृतक प्रेमिका का वशीकरण करना चाहता था। इसके लिए उसने तंत्र विद्या का सहारा लिया और आरोपी को तंत्र विद्या करने के लिए रकम दी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.