गर्लफ्रेंड पर दौलत लुटाने वाले पुलिस अफसर की नौकरानी भी मालामाल? तलाश में पहुंची ईओयू
किशनगंज, अप्रैल 4 -- बिहार के किशनगंज में एसडीपीओ रहे गौतम कुमार के आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में नई बात सामने आई है। गर्लफ्रेंड पर बेशुमार दौलत लुटाने वाले इस पुलिस अधिकारी की नौकरानी के पास भी बड़ी मात्रा में संपत्ति होने की संभावना है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने शनिवार को किशनगंज शहर के धर्मगंज स्थित एक घर में जांच के लिए पहुंची। बताया जा रहा है कि यहां किराये पर रहने वाली एक महिला गौतम कुमार के आवास पर घरेलू काम करती थी। हालांकि, ईओयू अधिकारी इस पर कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर गौतम की कथित नौकरानी के फोटो-वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनकी हिन्दु्स्तान पुष्टि नहीं करता है। चर्चा है कि गौतम कुमार के ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी होने के बाद उनकी नौकरानी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया था। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.