गर्लफ्रेंड पर था बेवफाई का शक, पार्क में कर दी हत्या; छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात
सूरजपुर, जुलाई 27 -- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक शख्स ने बेवफाई के शक में पार्क में अपनी 19 साल की प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब आठ बजे सूरजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू पार्क में हुई। अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान राधिका राजवाड़े के रूप में हुई है। वह अपने प्रेमी 23 साल के रितेश राजवाड़े के साथ पार्क में थी, तभी दोनों के बीच विवाद हो गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रितेश को शक था कि राधिका किसी अन्य व्यक्ति से बात करती है, जिसके कारण दोनों के बीच कहासुनी हुई। पुलिस ने बताया कि गुस्से में आकर आरोपी ने चाकू निकाला और राधिका की गर्दन पर कई बार वार कर दिए। इसके बाद वह मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल लड़की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.