संवाददाता, अप्रैल 1 -- किशनगंज के सदर एसडीपीओ-1 गौतम कुमार को पद से हटा दिया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया। गौतम को पुलिस मुख्यालय में योगदान करने को कहा गया है। उनकी जगह पर एसडीपीओ-2 मंगलेश कुमार सिंह को किशनगंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मंगलवार को गौतम कुमार के आधा दर्जन ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापेमारी की थी। इसमें आय से अधिक अर्जित की गई अकूत संपत्ति का पता चला था। साल 2023 से गौतम कुमार बतौर एसडीपीओ किशनगंज में पदस्थापित थे। आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने 1 करोड़ 94 लाख से अधिक आय की संपत्ति मिलने पर उनके किशनगंज ,पूर्णिया, सिलीगुड़ी, पटना के ठिकानों पर मंगलवार को एक साथ छापेमारी की। रेड में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। एसडीपीओ गौतम कुमार की पत्नी और गर्लफ्रेंड के नाम पर 25...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.