पटना, अक्टूबर 2 -- बिहार में एक युवक ने अपनी प्रेमिका से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान पटना में रहने वाले खगड़िया के 21 वर्षीय छात्र पिंटू कुमार के रूप में की गई है। राजेन्द्र नगर टर्मिनल और गुलजारबाग स्टेशन के बीच वीडियो कॉल पर बात नहीं करने पर वह ट्रेन के सामने आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवती एवं अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही मामले के उद्भेदन का आश्वासन दिया है। घटना को लेकर राजेंद्र नगर जीआरपी प्रभारी दीप नारायण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर रेल पुलिस मामले की छानबीन शुरू करेगी। घटना के संबंध में युवती से पूछताछ की जाएगी। पिंटू कुमार के परिजनों की शिकायत पर राजेंद्र नगर ...